Sunday 29 January 2023

तिरस्कार - धृणा

तिरस्कार लगे फटकार 

मानवी मानवी पर बरसाए बार बार 

लगातार अनरधार अपरंपार 

सोचते रह जाते है किस घोड़ी पे है सवार,

कर देते है ये वार 

लिए - पहनाये काटों का हार 

शायद बहार आ रहा है,

अंदर का बवाल 

दिल में कहीं रहा गया होगा सवाल,

जिसका ढूँढ रहे है वो जवाब!

लेकिन 

तरीका है बेकार,

मौका तो दे उनको भी मेरे यार,

क्यों ना करे थोड़ा सा,

सिर्फ १०० ग्राम सा... 

सोच विचार!

नज़रये की है बात,

रख ले थोड़ा सा ऐतबार,

कदाचित नज़रिए पे आ जाये प्यार 

तिरस्कार है वार

सुःख, शांति, खुशियों पे मार,

ना करे ख़ुद पे अत्याचार,

छोड़े थोड़ा सा अवकाश

नज़रिए की है बात 

रखें दिल साफ़ 

तिरस्कार है अत्याचार!

વસંત ના વધામણાં

बसंत के फूलों सा आपका जीवन महेकता, चहकता रहे ऐसी शुभकामनाएँ 



Flowers are Jasmine and Bougainville 


#Bougainville #jasmine #Basant

Thursday 26 January 2023

महिलाएं और हम

 सारी महिला जो अपनो के लिए

अपना आप खो देती है,

या कोई ना कोई तरीके से खो जाता है,

जानते हुए अनजान बन जाती है

जानके भी अनदेखा कर देती है, 

और जूट जाती है अपने असपास,

और

जुड़े हुए सारे लोगो का, 

अपना आप रचने मे,

उनको रचीयिता बनाने मे, सवारने मे..

कभी ना थमने वाला,

थकने वाला मार्ग है ये,

पता नहीं कैसे मुस्कान लिए दोडती रहती है, 

हमे तो सोचते भी थकन सी महसूस होती है

और वो थकना भी भूल जाती है,

और एक.. 

हम और हमारी अपेक्षाएं थमने का नाम ही नहीं लेती...

ताजुब है,

सोचा है, या कभी पूछा है? 

उनको

उनको भी तो हमसे कुछ चाहिए होगा! 

उनको भी तो कुछ आश होगी! 

छुट्टी ही चाहिए होगी,

या आपने आप के लिए समय चाहिए होगा,

क्या.. 

उनको भी खेलना होगा, दोडना होगा..

बहोत कुछ करना होगा या..

सिर्फ दो पल ठहरना ही होगा

या हो सकता है, 

चैन की साँस ही लेनी होगी?

कभी पूछा है हमने?

छोड़ो कभी पूछने का सोचा है हमने?

क्यु ना हम वो आज करे,..!!

साथ बैठे, पास बैठे,

और

पूछ ले क्या चाहिए आपको?

क्या करना है आपको?

किससे आपको खुशी मिलेगी?

क्यु ना कुछ ऐसी तूफानी करे.. 

और हम उनकी उम्मीद बने जिनसे हमे दुनिया भर की उम्मीद है,

करे कुछ उनके लिए,

उनकी खूबसूरत मुस्कान के लिए..

वैसे 

ऐसे नसीब कहां हमारे?

बहोत सोचा, पढ़ा, चले उठे.. 

अभी भी देर तो नहीं हुई!

उनकी सुन लेते है, 

उनको थोड़ी सी मदद कर देते है,

कुछ ऐसा भी कर लेते है, 

उनकी थमी हुई पहचान लौटाते है...

क्या कहते हो?

सलाम उन सभी महिलाओं को, (दादी, नानी, माँ, पत्नी, दोस्त, चाची, मासी, बुआ, ग्रहीनी, बहन, और बेनाम स्त्रियों को जो दूसरो की पहचान बनाने मे खुद को पहचान ना भूल गए हैं, कहीं खोये, सहमे, दबे हुए हैं!! 💫🙏🎉✨🕊️😇

धन्‍यवाद

#Krupatmak